फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   villagers protest for lake of teacher in school

शिक्षकों की कमी पर भड़के ग्रामीण

Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
villagers protest for lake of teacher in school
अध्यापकों की कमी के चलते ग्रामीणों ने मुख्य द्वार का ताला बंद किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नैचाना उच्च विद्यालय में पिछले दो सालों से अध्यापकों की कमी से परेशान ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने रोष जताया। मुख्य द्वार पर ताला लगाने की सूचना पर पहुंची शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय अधिकारी ने तीन अध्यापकों को तुरंत डेपुटेशन पर स्कूल में भेज दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोला।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक नैचाना स्कूल में पिछले दो सालों से अध्यापकों की कमी थी। वहीं गेस्ट टीचर हटाये जाने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई थी। बता दें कि नैचाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक 95 बच्चे पढ़ते हैं। उनको पढ़ाने के लिए महज तीन अध्यापक ही पिछले काफी समय से थे।
विज्ञापन


गणित, हिंदी और एसएस विषय के पद थे खाली
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर सरकार की संजीदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल में लंबे समय से महत्वपूर्ण विषयों के पद खाली थी। चार पदों में से दो पद सोशल स्टडीज(एसएस) के थे। वहीं एक-एक पद गणित और हिंदी विषय के खाली थे। बीईईओ बावल संगीता यादव स्कूल के तालाबंदी की खबर पर पहुंचीं और उन्होंने तीनों विषयों के लिए एक-एक अध्यापक को डेपुटेशन पर दूसरी जगह से पढ़ाने के लिए लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-31 मार्च के बाद हटाए थे तीन गेस्ट टीचर
ग्रामीणों के अनुसार नैचाना स्कूल में 31 मार्च तक पढ़ाई का शेड्यूल कुछ सही था। क्योंकि इस समय तक तीन गेस्ट टीचर स्कूल में पढ़ा रहे थे। लेकिन 31 मार्च को तीनों गेस्ट टीचर हटा लिये गए। जिसके बाद से कक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स की पढ़ाई और भी ज्यादा प्रभावित होने लगी।

---------
स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते ग्रामीणों ने मुख्य द्वार का ताला बंद किया था। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तीन टीचर डेपुटेशन पर भेजने के बाद ताला खोल दिया गया।
-रामअवतार गौतम, प्राचार्य, राजकीय उच्च विद्यालय, नैचाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed