{"_id":"57a636024f1c1b78272b8a2e","slug":"villagers-electricity-rewari-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाव हालूहेड़ा में बिजली संकट से रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाव हालूहेड़ा में बिजली संकट से रोष
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटों से ग्रामीणों में रोष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव हालूहेड़ा में कई घंटे तक लगने वाले बिजली कटों से ग्रामीणों में रोष है। सरपंच के पति मदन सिंह और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से गांव में 24 घंटे में से मात्र 6 घंटे ही बिजली मिल पाती है। उसमें भी कई बार कट लग जाता है। उन्होंने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
कालूवास फीडर से जुड़ी लाइन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बिजली कालूवास फीडर से जुड़ी हुई है। वहीं गांव की लाइट बोडिय़ा कमालपुर से काट दी जाती है। इससे ढोकिया, रसूली हालूहेड़ा आदि गांवों में बिजली की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव की बिजली सप्लाई देने के लिए लाइन बेरली खुर्द से 4 वर्षों से तैयार है, लेकिन विभाग ने इस लाइन से आज तक कनेक्शन नहीं किया है।
गांव के मनीष, प्रताप, गीता ने बताया कि हम इस समस्या के समाधान के लिए सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं,लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण पंच पवन, रितू,नरेश, सुरेश, महीपाल पूर्व सरपंच,सुनिता मनीषा, गीता, प्रताप, श्रीभगवान, सत्यप्रकाश आदि लोगों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि गांव हालुहेड़ा की बिजली सप्लाई को बेरली खुर्द फीडर से जोड़ा जाए ताकि गांव में बिजली की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
समस्या का शीघ्र ही समाधान होगा। इस बारे में एक्सईएन रंजन राव से बातचीत की गई है। 15 दिन में बेरली फीडर से गांव हालुहेड़ा की सप्लाई जोड़ दी जाएगी।
इंद्रजीत यादव, एसई, बिजली निगम