{"_id":"c48957b3e06cf1942f30538aba3eb6f0","slug":"two-robber-died-in-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी गई कार पेड़ से टकराई, दो बदमाशों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी गई कार पेड़ से टकराई, दो बदमाशों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक के साथ मारपीट कर कार लूटकर भाग रहे बदमाश पेड से जा टकराए। इस हादसे में दो बदमाशों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव डालियावास निवासी जितेंद्र अपनी स्वीफ्ट कार लेकर डहीना की ओर जा रहा था। शाम करीब 4.30-5 बजे के बीच जब वह सीहा फाटक के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद तीन युवकों में से एक ने उसे रुकने का इशारा किया।
गाड़ी रुकते ही उनमें से एक युवक ने उसकी गर्दन पकड ली तथा दूसरे ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। जबकि तीसरे साथी ने उसे खींचकर कार से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी उसकी कार लेकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
उधर, पीड़ित ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी। इसी दौरान थाना खोल पुलिस को खेत में काम कर रहे लोगों से सूचना मिली कि गांव ढाणी ठेठरबाढ के नजदीक एक कार पेड से टकराई हुई है और उसमें मौजूद लोग घायल हैं।
जिसके बाद लूट मामले की जांच में जुटी पुलिस लूटी गई गाड़ी की लोकेशन खंगालने में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि खेतों में काम कर रहे लोगों ने कार में घायल पडे तीनों युवकों को बाहर निकालकर एंबूलेंस से रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भिजवाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से एक बैग बरामद किया है, जिसमें एक देसी तमंचा और एक चाकू मिलने की पुष्टि की गई है।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में से दो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अभी गंभीर रूप से घायल है, जिसे रोहतक रेफर किया गया है। मृतकों में एक का नाम प्रवीन निवासी बहरोड तथा घायल सोनू निवासी गोद बलाहा बताया जा रहा है, जबकि एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
--------
घायल व दोनों मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की हिस्ट्री क्या है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
-पवन कुमार, प्रभारी, थाना खोल