{"_id":"8952c5c948934a8f6ba3eb70fd09bde1","slug":"two-person-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
एनएच-71 पर मस्तापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
रोहड़ाई थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहदीनपुर गांव निवासी विक्रम (50) भतीजे रामनिवास के साथ बाइक पर सोमवार सुबह किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
इस दौरान मस्तापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में विक्रम और उसका भतीजा रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं रामनिवास की हालत नाजुक बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद विक्रम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।