{"_id":"5755d5204f1c1bc03e9c55d4","slug":"two-died-in-road-accident-included-one-old-lady-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध महिला समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में वृद्ध महिला समेत दो की मौत, एक घायल
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ये हादसे नेशनल हाइवे-71 और नारनौल रोड पर धामलवास के पास हुए। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मामलों में आवश्यक धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत, दूसरी घायल
गांव गुरावड़ा निवासी चंद्रपति(65) व बीना देवी एनएच-71 स्थित बस स्टाप पर साधन का इंतजार कर रही थी। झज्जर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में चंद्रपति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बीना देवी उपचाराधीन हैं। रोहड़ाई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा गुरावड़ा निवासी सरदार सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइकसवार की मौत
जानकारी के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव गहली निवासी जितेंद्र (25)रविवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल पर भिवाड़ी से अपने गांव जा रहा था। नारनौल रोड पर गांव धामलावास के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने जितेंद्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।