फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two child Abscond from dharuhera

धारूहेड़ा से दो बच्चे लापता

Sat, 19 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 19 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
two child Abscond from dharuhera
लापता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड से एक बच्ची व उसका भाई लापता हो गया। पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। बच्ची कीं उम्र 12 साल है जबकि उसका भाई तीन साल का है। बच्ची के पास मोबाइल भी बताया जा रहा है, जिसकी लोकेशन यूपी में आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम यूपी के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली सीमा देवी पिछले लंबे समय से धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाऊसिंग बोर्ड में किराए के मकान में रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी 12 वर्षीय बेटी मीना व तीन साल का बेटा कार्तिक घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों लापता हो गए।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि उसने दूसरी शादी की हुई है। उसका शक अपने पहले वाले पति पर है। पुलिस उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। धारूहेड़ा सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज मदनलाल ने का कहना है गायब हुई बच्ची मीना के पास मोबाइल है। जब मोबाइल की लोकेशन तलाशी गई तो वह यूपी के फिरोजाबाद की मिली है। इसी को आधार बनाकर बच्चों की तलाश के लिए एक टीम यूपी भेजी गई है। बच्चों के लापता होने की वजह उसकी बरामदगी के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने धर्म परिवर्तन कर की थी दूसरी शादी
धारूहेड़ा। चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि नजमा पहले यूपी, एटा जिले के गांव मकसूदपुर के अफजल के साथ ब्याही हुई थी। बाद में उसने धर्म परिवर्तन कर फिरोजाबाद यूपी के गांव नंगला जाट के गोविंद से शादी कर ली। दोनों ही धारूहेड़ा में एक कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दोनो बच्चों को घर पर छोड़कर कंपनी में काम पर चले गए। जब लौटे तो बच्चे नहीं मिले। उसकी पहले पति अफजल से अनबन हो गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed