{"_id":"62a77189df7703189f541932","slug":"two-accused-of-deepak-murder-case-arrested-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पहले दोस्त बनाया फिर गर्दन पर वार करके की थी दीपक की हत्या, दोस्त की हत्या का था शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: पहले दोस्त बनाया फिर गर्दन पर वार करके की थी दीपक की हत्या, दोस्त की हत्या का था शक
Mon, 13 Jun 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:49 PM IST
सार
दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड में दोनों आरोपियों ने हत्या करने के कारणों का खुलासा किया। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में दो युवकों ने एक शख्स को पहले अपना दोस्त बनाया और फिर घर से दूर ले जाकर उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में आरोपियों ने खुलासा किया कि 6 माह पहले उनके दोस्त की हत्या हुई थी। उन्हें शक था कि मृतक दीपक इसमें शामिल था इसलिए उसकी हत्या की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि 10 जून की रात शहर से सटे गांव गोकलगढ़ निवासी दीपक (28) को उसका दोस्त गांव गोकलगढ़ निवासी विपिन उर्फ जीवन और शहबाजपुर खालसा निवासी हनीश उर्फ हन्नी बाइक पर बैठाकर घर से ले गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में दीपक की मां मुन्नी देवी ने सदर पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
अगले दिन कालाका गांव में मिला शव
11 जून को दीपक का शव उसके गांव से 8 किलोमीटर दूर गांव कालाका में स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में मिला। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी विपिन उर्फ जीवन और हनीश उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोस्त की हत्या का लिया बदला
दीपक हत्याकांड में जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 6 माह पहले 16 दिसंबर 2021 को जीवन और हन्नी के दोस्त भूरु की हत्या हो गई थी। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। विपिन और हनीश को शक था कि भूरु की हत्या में दीपक का हाथ था।
इसी शक के कारण पहले दोनों आरोपियों ने दीपक से दोस्ती की और फिर 10 जून को उसे घर से बैठाकर अपने साथ ले गए। दोनों आरोपियों ने दीपक की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।