फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of cyber fraud in name of job arrested in Rewari, police will interrogate them on remand

Rewari: नौकरी के नाम पर साइबर ठगी के दो आरोपी काबू, रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

Mon, 03 Jul 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 03 Jul 2023 11:54 AM IST
सार

साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस को दर्ज शिकायत में खंडोड़ा निवासी साहिल ने बताया था कि उसने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया हुआ है। गूगल पर नौकरी के लिए सर्च करने पर उसे नंबर मिला था। 28 मार्च को उसने उस नंबर पर फोन किया तो व्हाट्स एप कॉल से बात हो गई। बात करने वाले ने उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने के लिए 1.60 लाख रुपए की मांग की थी।

विज्ञापन
Two accused of cyber fraud in name of job arrested in Rewari, police will interrogate them on remand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में साइबर थाना पुलिस ने मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी। पूछताछ के बाद उनसे साइबर ठगी के अन्य मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस को दर्ज शिकायत में खंडोड़ा निवासी साहिल ने बताया था कि उसने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया हुआ है। गूगल पर नौकरी के लिए सर्च करने पर उसे नंबर मिला था। 28 मार्च को उसने उस नंबर पर फोन किया तो व्हाट्स एप कॉल से बात हो गई। बात करने वाले ने उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने के लिए 1.60 लाख रुपए की मांग की थी। उसके बताए गए पते पर जाने के लिए वह उड़ीसा चला गया।
विज्ञापन


27 जून को केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की
वहां जाने के बाद उसने कहा कि वह पहले उसके बताए गए नंबरों पर 1.60 लाख रुपए भेजे। इसके बाद उसे शिपिंग में नौकरी मिल जाएगी। साहिल ने अपनी मां और भाई के खातों से यह रकम ट्रांसफर करा दी। इसके बाद उसने बहानेबाजी शुरू कर दी। जब उसने फोन करने वाले व्यक्ति से अपनी रकम लौटाने की मांग की, तो उसने साहिल का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने 27 जून को केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाता नंबरों से शुरू की पुलिस ने जांच
पुलिस ने साहिल की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद मोबाइल व बैंक खातों की डिटेल के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के गांव कनवाड़ निवासी प्रदीप कुमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। आरंभिक पूछताछ के बाद पिंटू ने ठगी की वारदात में अपने एक साथी का नाम बताया, जिसे पुलिस ने रविवार देर रात उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी जितेंद्र तंवर ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान उनसे ठगी की अन्य वारदातों का खुलासा भी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed