{"_id":"570161be4f1c1be226c8133b","slug":"truck-fall-down-from-over-bridge-filled-with-graps-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज से गिरा अंगूर की पेटियों से भरा ट्रक, चालक की मौत.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरब्रिज से गिरा अंगूर की पेटियों से भरा ट्रक, चालक की मौत.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। अंगूर की पेटियां लेकर चंडीगढ़ जा रहा एक ट्रक शनिवार देर रात बावल क्षेत्र के गांव रूध के पास अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों और संबंधित फर्म को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल परिचालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुए हादसा
हादसे के बाद घायल करनाल निवासी राजेंद्र ने बताया कि वे अंगूर की पेटियों से भरा ट्रक लेकर नासिक से चंडीगढ़ जा रहे थे। ट्रक उसके गांव का सुखबीर (42) चला रहा था। दिल्ली-जयपुर ओवरब्रिज पर आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक असंतुलित हो गया और पुल से नीचे जा गिरा।
40 फुट से नीचे गिरने पर और भी जा सकती थीं जान
ट्रक करीब 40 फिट की ऊंचाई से रात के वक्त गिरा। इस समय रूध गांव की ओर आने-जाने वाले रास्ता लगभग सूनसान हो जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि दिन के वक्त यह रूट व्यस्त रहता है। अगर दिन में ट्रक नीचे गिरता तो और भी लोग जान गवां सकते थे।
विज्ञापन
---------
बयानों के आधार पर आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक असंतुलित होकर ओवरब्रिज से गिरा है। फिलहाल मामले में सामान्य कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
-एसआई ग्यारसी लाल, जांचकर्ता, कसौला थाना