फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   train,ticket cheker,fraud,crime,police, rewari

बेटिकट सवारियों से वसूल करते फर्जी टीटीई गिरफ्तार

Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर बेटिकट यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से साढ़े 22 हजार रुपये और चार टिकट भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार गुड़गांव के मेहनियावास निवासी दीपक शर्मा बुधवार दोपहर रेवाड़ी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों की टिकट जांच रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान दो यात्रियों के पास टिकट न होने पर उसने 500 रुपये वसूले। एक अन्य टीटीई को जब उस पर शक हुआ तो उसने पूछताछ की। मामला फर्जी मिलने पर जीआरपी को सूचना दी गई। सख्ती से हुई पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह फर्जी तौर पर टीटीई बनकर रुपये वसूल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में दीपक ने पुलिस को यह भी बताया कि वह पहले भी ट्रेनों में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर चुका है।
विज्ञापन


किसी रेलवे कर्मी के भी शामिल होने की शक
 युवक के पास से भारतीय रेलवे लिखी लाल रंग की टाई भी मिली है। वहीं शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसे रेवाड़ी स्टेशन पर ही तैनात एक टीसी ने यात्रियों की टिकटें जांच करने के लिए कहा था। वह टीसी  रेलवे में नौकरी लगाने के लिए उससे तीन लाख रुपये भी ले चुका है। पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लेगी। पुलिस अब मामले में किसी स्टेशन कर्मचारी या अधिकारी की मिलीभगत है या नहीं इस बात की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फर्जी टीटीई बनकर आरोपी युवक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच कर रहा था। सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का पूरा खुलासा करने के लिए पूछताछ जारी है।
-एएसआई दयाराम, जांच अधिकारी, जीआरपी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed