फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   track robbery

ट्रक लूटकर चालक को झाड़ियों में फेंका

Thu, 29 Oct 2015 12:28 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Thu, 29 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

कस्बे में चोरी औैर लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। लाख कोशिश करने के बावजूद पुलिस प्रशासन घटनाओं पर लगाम लगा पाने में विफल साबित हो रहा हैै। बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित साहबी नदी पर दिल्ली से गुजरात जा रहे एक ट्रक को कुछ अज्ञात युवकों ने लूट लिया और फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह चार बजे दिल्ली से पाउडर से भरा ट्रक अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था। धारूहेड़ा से पांच किलोमीटर दूर साहबी नदी के पुल के पास जैसे ही ट्रक पहुंचा तभी पीछे से आ रही आल्टो कार में सवार पांच युवकों ने ट्रक को रोक लिया तथा चालक के केबिन मे चढ़कर उसके साथ छीना झपटी और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसके बाद बदमाशों ने चालक तैयब और उसके भाई को रस्सी से बांधकर पुल के नीचे झाड़ियों मे फेंक दिया तथा ट्रक को लेकर फरार हो गए। बाद में किसी तरह अपने आप को बंधनमुक्त कर ट्रक चालक  तैयब पुत्र नवल खान निवासी राजस्थान ने थाना धारूहेडा पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाते हुए घटना की जानकारी दी। थाना धारूहेडा ने ट्रक लूट की घटना का मामला दर्ज कर तुरंत ही कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कर पडो़सी राज्य की पुलिस को भी इस बारे में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed