{"_id":"21697ad7a6630be8e4a2cb344ded9060","slug":"three-woman-snatch-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नकाबपोश महिलाओं ने तोड़ी महिला की चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन नकाबपोश महिलाओं ने तोड़ी महिला की चेन
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के भड़ंगी बस स्टैंड के पास तीन नकाबपोश युवतियों ने बुधवार को एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। ये युवतियां वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर पहले से ही खड़ी कार से फरार हो गईं।
गांव अहमदपुर पड़तल निवासी बाला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोसली से ऑटो से गांव भड़ंगी अपने ममेरे भाई की शादी में शरीक होने आई थीं।
इस दौरान रास्ते में ही तीन अन्य महिलाएं भी ऑटो में बैठ गईं। बाला देवी के अनुसार तीनों महिलाओं के चेहरे पर कपड़ा बंधा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भडंगी बस स्टैंड के पास ऑटो रुकते ही दो नकाबपोश महिलाएं तो पहले से ही कुछ दूरी पर खड़ी कार में बैठ गईं।
जबकि एक अन्य महिला ने ऑटो चालक को किराया देने के दौरान बाला देवी के गले में पड़ी चेन तोड़ ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों महिलाएं कार में बैठकर फरार हो गईं। नाहड़ चौकी पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--------
झज्जर तक हुई नाकाबंदी, बेअसर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जो गाड़ी पहले से ही घटनास्थल पर खड़ी थी। उस पर एचआर-14 नाम का रजिस्ट्रेशन नंबर था। यह झज्जर का आरटीओ रजिस्ट्रेशन नंबर है। वहीं कार में पहले से ही मौजूद दो युवक चेन छीनने के बाद तीनों नकाबपोश महिलाओं को लेकर गांव गोरिया की ओर कार लेकर भागे थे। इस लिहाज से पुलिस ने सूचना मिलने के बाद झज्जर तक नाकाबंदी की। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
--------
जानकारी मिलने के बाद बड़े स्तर पर नाकाबंदी कराई थी। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। पीड़ित महिला और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के आधार पर वारदात में शामिल युवकों का हुलिया पता लगा उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।
-दिनेश कुमार, जांचकर्ता, नाहड़ चौकी प्रभारी