फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three smugglar arrested with chandan wood

लाखों की चंदन की लकड़ी समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे-8 पर हंस रिसोर्ट के पास सोमवार को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने ट्रक से तस्करी के लिए ले जाई जा रही लाखों की चंदन की लकड़ियों को जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी ट्रक में गत्तों के बीच लकड़ी को छिपाकर गुड़गांव ले जा रहे थे। ट्रक से करीब 1231 किलो चंदन की लकड़ियां बरामद गी गई है।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए आरोपियों के जरिए चंदन तस्कर गिरोह का सुराग लगाने में जुट गई है। डीएसपी ताहिर हुसैन ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

सीआईए प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि सूचना मिली थी हाईवे पर एक ट्रक में चंदन की लकड़ी को छिपाकर गुडगांव की ओर ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने हाईव पर दो टीमें तैनात कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। हाईवे पर हंस रिसोर्ट के पास जब ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता के चलते ट्रक चालक ट्रक को भगाने मे कामयाब नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकिंग की हुई थी लकड़ी

वाहन के हाईवे पर गुजरने पर किसी को चंदन की सुगंध न मिल सके और लकड़ी को छिपाने के लिए गत्ते से कवर कर प्लास्टिक के टेप से पैकिंग भी की हुई थी। एक और लकड़ी पैकिंग तथा दूसरी ओर ऊपर से भरे गत्तों के बीच लकड़ी को पकड़ना बहुत मुश्किल था।

 विदेश में है लकड़ी की करोड़ों की कीमत
आरोपियों ने ट्रक में गत्ते लगाए हुए था उसके नीचे चंदन की लकड़ी छिपाई हुई थी। पुलिस ने जब ट्रक को साइड में लेकर जांच की तो गत्तों के बीच छिपी चंदन की लकड़ी को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार ट्रक से करीब 1231 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की है उसकी हरियाणा में मार्केट रेट के अनुसार चंदन की लकड़ी की करीब करीब 70 लाख रुपये है जबकि विदेशों में 10 से 12 करोड़ है।

तीन गिरफ्तार, आरोपियों से होगी पूछताछ

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ट्रक में सवार भिवानी के गांव पुर निवासी सोनू, बडाला निवासी पुरुषोत्तम व नोरगवद निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों ने यह स्वीकार किया है उन्हें चेन्नई से गुड़गांव यह लकड़ी पहुंचानी थी। इस गिरोह से कई अन्य लोग जुड़े हुए है।


गुड़गांव रवाना हुई सीआईए टीम
तस्करी की जा रही चंदन की लकड़ी गुडग़ांव भेजी जानी थी। इसी के चलते आरोपियों को साथ मेें लेकर एक टीम गुड़गांव भी रवाना हुई है। पुलिस का मानना है गुड़गांव में कोई ऐसा गिरोह होगा, जो वहां से लकड़ी को बाहर  आपूर्ति करता होगा। फिलहाल पुलिस को बदमाशों के अलावा कोई अहम सुराग नही लगा है।
वर्जन
आरोपियों से मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से अहम सुराग मिल सकते हैं।
-कर्मबीर खटाना, सीआईए प्रभारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed