फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three overload dumper Clash on highway eight] jam

हाईवे-8 पर टकराए तीन ओवरलोड डंपर, जाम

Wed, 06 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 06 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
three overload dumper Clash on highway eight] jam
तीन ओवरलोड ट्राले टकराए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बावल। एनएच-8 पर बनीपुर चौक के निकट मंगलवार को तीन ओवरलोड ट्राले टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।  इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो ट्रकों को एक तरफ कर एक मार्ग तो खुलवा दिया लेकिन दूसरा मार्ग खुलवाने में कई घंटे लग गए। उन्होंने क्रेन मंगवाकर ट्रॉले को हटवाया गया। इस दौरान पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


एसएचओ कर्मबीर खटाना ने बताया कि बनीपुर चौक पर मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब जयपुर से दिल्ली ओर जा रहे तीन ओवरलोड ट्राले आपस में टकराए गए। इनमें से दो ट्रालों को तो पहले ही हटा दिया गया था। वहीं एक ट्राले में ज्यादा माल भरे होने के कारण उसको बाद में क्रेन द्वारा हटाया गया। जिसके चलते एनएच-8 पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


यह स्थिति लगभग सुबह 9 बजे तक बनी रही जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक जाम से जल्दी निकले के चक्कर में अपने वाहनों को इधर उधर दौड़ाते नजर आए। एसएचओ ने बताया कि हाइवे पर हादसे कम करने के लिए ओवर लोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ डंपर जब्त भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed