फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three incidents of Chain Snatching in Rewari

Rewari: धार्मिक कार्यक्रम में आईं तीन महिलाओं के गले से तोड़ी चेन, एक महिला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 05:09 PM IST
सार

शहर के छिपटवाड़ा निवासी कामिनी अग्रवाल श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई थीं। इस यात्रा में 1100 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं। कलश यात्रा जब पंडाल के पास पहुंची तो कामिनी के गले से उसकी करीब 2 तोले की सोने की चेन एक महिला ने तोड़ ली।

विज्ञापन
Three incidents of Chain Snatching in Rewari
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेवाड़ी के सेक्टर तीन में शुक्रवार को आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा के पहले ही दिन चेन स्नैचिंग की तीन वारदात हो गई। कथा स्थल पर बनाए गए पंडाल के पास एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन स्नैच हो गई। नई अनाज मंडी से निकाली गई कलश यात्रा में एक महिला की सोने की चेन और एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पंडाल के पास स्नैचिंग करने वाली महिला को मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी से चेन भी बरामद हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर के छिपटवाड़ा निवासी कामिनी अग्रवाल श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई थीं। कामिनी के साथ उनका पड़ोसी सन्नी भी था। इस यात्रा में 1100 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं। कलश यात्रा जब पंडाल के पास पहुंची तो कामिनी के गले से उसकी करीब 2 तोले की सोने की चेन एक महिला ने तोड़ ली। कामिनी ने चेन तोड़ने वाली महिला को देख लिया।
विज्ञापन

 
सन्नी ने चेन तोड़कर भाग रही महिला को कुछ कदम की दूरी पर ही पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला ने खुद का नाम दिल्ली के सराय कालेखा बस स्टैंड निवासी बेगी बताया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे सोने की चेन बरामद कर ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कामिनी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में मंगलसूत्र और सोने की चेन तोड़ी

शुक्रवार को नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई भव्य कलश यात्रा के बीच ही दो अन्य महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष देवी का सोने का मंगलसूत्र और शिव कॉलोनी निवासी कमला देवी के गले से 2 तोला सोने की चेन तोड़ ली गई।

पकड़ी गई महिला से पूछताछ में उसने एक महिला की चेन स्नैचिंग की बात कबूली है। उससे चेन बरामद भी कर ली है। उसे आज कोर्ट में पेश कर दिया है। जल्द ही दूसरे मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  जाएगा। - सब इंस्पेक्टर रण सिंह, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed