रेवाड़ी: कोसली में जोहड़ में मिले महिला व दो बच्चों के शव, शनिवार से थे लापता, मौत का कारण तलाश रही पुलिस
महिला व बच्चे मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ कस्बा कोसली में रह रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बा में मठ के पीछे वाले जोहड़ में तैरते हुए 35 वर्षीय महिला और उसके 7 व 9 वर्ष के दो बच्चों के शव बरामद किए गए। मृतका शनिवार से अपने दोनों बच्चों सहित लापता थी जो मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ कस्बा कोसली में रह रही थी। पुलिस ने तीनों शव को जोहड़ के पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार गांव कोसली निवासी सीता देवी (35), उसा बेटा लक्ष्य (7) और बेटी मनीषा (9) शनिवार को अचानक घर से लापता हो गए थे। इन तीनों को इनके परिजनों ने काफी जगहों पर तलाशा। मृतका की सास ने कोसली थाने में गत दिवस महिला एवं उसके दो बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
सोमवार को इन तीनों के शव मठ के पीछे वाले जोहड़ के पानी में तैरते देखे गए। सूचना मिलने के बाद कोसली पुलिस मौके पर पहुंची और इन तीनों शवों को पानी से बाहर निकलवाकर इनकी शनाख्त कराई गई। मृतका मध्य प्रदेश की मूल निवासी थी, जिसका परिवार कोसली में रहता है। उसके साथ दो अन्य बच्चों की शव, मृतका के पुत्र और पुत्री के निकले।
पुलिस ने ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मचारियों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला और पंचनामा के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत के पीछे की वजह क्या है लेकिन पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या से जुड़ा मामला मान रही है और मामले की जांच जारी है।
नहीं रुक रही जोहड़ में डूबने की घटनाएं
इससे पहले इसी माह 13 मई को गांव धवाना के कृष्ण नामक युवक की गांव सीहा के जोहड़ में डूबने से मौत हो गई थी। यह युवक जोहड़ में नहाने गया और गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद 14 मई को गांव दखौरा के जोहड़ में भी एक महिला का शव मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह जिला महेंद्रगढ़ के गांव कांटी की मूल निवासी थी जिसका विवाह गांव दखौरा में हुआ था। वह मानसिक रूप से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने अपनी जान दे दी।
पुलिस को कोसली मठ के पीछे वाले जोहड़ में महिला का शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां दो अन्य शव भी दिखाई दिए। इन सभी को बाहर निकालकर इनकी शनाख्त कराई गई है। तीनों एक ही परिवार के थे। परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है और इन दिनों कोसली में रह रहा था। शवों को पंचनामा के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौत के कारणों की जांच चल रही है। - सुमेर सिंह, थाना प्रभारी कोसली।