{"_id":"586157af4f1c1b8259eeb8a5","slug":"thief-crime-police-rewari-shop-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में टूटे पांच दुकानों के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में टूटे पांच दुकानों के ताले
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली में रविवार रात को ही शातिर चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को ही चौकीदार रखने की नसीहत दे डाली। कोसली में रविवार रात चोरों ने धुंध का फायदा उठाते हुए रेलवे फाटक के पास बनी तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए।
चोर प्रवीण किरयाणा स्टोर से हजारों रुपये की कीमत का सामान व नकदी ले गए। वहीं छल्लू राम किरयाणा स्टोर का ताला तोड़ा, लेकिन सेंटर लॉक होने के कारण चोर अन्दर दाखिल नहीं हो पाए। इसके अलावा चोरों ने राधा कम्यूनिकेशन का भी ताला तोड़ा लेकिन यहां भी किन्हीं कारणों के चलते दुकान में दाखिल नहीं हो पाए।
इसके अलावा चोरों ने कोसली रोड पर स्थित गणेशी लाल मुरारी लाल की दुकान का ताला तोड़कर रुपये से भरा गल्ला उठा लिया। शहर में ताले टूटने कि जानकारी सुबह व्यापारियों को लगी तो स्थानीय कोसली थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड या चौकीदार की व्यवस्था उन्हें ही करनी चाहिए। हालांकि पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत ले ली है।
विज्ञापन
व्यापारी रखें सुरक्षा की व्यवस्था
कोसली में दुकानों के ताले टूटने का कारण है कि व्यापारी न तो मार्केट में चौकीदार लगा रहे हैं और न ही दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। जबकि इस संदर्भ में कई बार कहा जा चुका है। हालांकि मौका-मुआयना कर चोरों की तलाश की जा रही है।
-नरेंद्र सिंह, थाना इंचार्ज, कोसली थाना