{"_id":"f62d551d05b9e1ad7d69868fea2c2251","slug":"tension-after-molest-of-woman-in-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गादला में महिला से छेड़छाड़ मामले में तनाव बढ़ा, पुलिस फोर्स तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गादला में महिला से छेड़छाड़ मामले में तनाव बढ़ा, पुलिस फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
रामलीला झांकी के दौरान एक महिला से हुई छेड़छाड़ के मामले ने गांव गादला में तूल पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि गांव के ही दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया।
मामले की जानकारी पर रोहड़ाई थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। मगर गांव के दोनों गुट उनके सामने ही उलझ गए। मारपीट के दौरान खाकी के सामने ही एक युवक को हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।
मामला किसी तरह शांत कराने के बाद सुरक्षा के तौर पर शुक्रवार देर रात रोहड़ाई के गांव गादला में रिजर्व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई। फिलहाल घायल के नाम का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
यहां से शुरू हुआ मामला
बृहस्पतिवार शाम गांव कन्हौरा के रामलीला क्लब की ओर से रामलीला की झांकी निकाली जा रही थी। उस दौरान गांव के ही तीन युवकों ने घर के दरवाजे पर खड़ी एक महिला से अभद्रता की। जब महिला के पति को इस बात का पता चला, तो वह पुलिस में शिकायत करने चला गया। इसी बीच तीनों युवक व उनके परिजन महिला के घर पहुंच गए। इसी दौरान महिला का पति व उसके परिजन भी वहां आ गए और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
इनके खिलाफ महिला ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने गांव के रोहित, अमित व ओंकेश के अलावा इनके परिवार के कृष्णा, सुमित्रा, सचिन, बलजीत, दिलबाग, बिमला, मंजीत के खिलाफ घर में घुसकर अभद्रता करने का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया है।
वर्जन:::::::::
गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव ज्यादा है। इसलिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, कोसली