{"_id":"a8dc7f2125c528f70260bafd8af3b92b","slug":"student-body-found-near-rajpura-villege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई छात्र का राजपुरा के पास मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई छात्र का राजपुरा के पास मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समारोह में शामिल होने ढाणी सातौर गए आईटीआई छात्र का शव गांव से कुछ दूरी पर राजपुरा गांव के पास कच्ची सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान होने पर परिजनों ने छात्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले को सड़क हादसा मान रही है। वहीं, परिजनों की आशंका के आधार पर डीएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
गांव गुमीना निवासी दीपक(21) आईटीआई कुंड में फाइनल ईयर का छात्र है। शनिवार शाम करीब साढे़ सात बजे खोरी बस स्टैंड के पास वह अपने रिश्ते में भाई सुरजीत की जिम गया और उसके कुछ देर बाद ढाणी सातौर गांव में नंबरदार के समारोह में शरीक हुआ।
विज्ञापन
साढ़े दस बजे से था लापता
सुरजीत के अनुसार समारोह से करीब शनिवार शाम साढ़े दस बजे दीपक लापता था। छानबीन करने पर उसका शव गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर राजपुरा गांव के पास कच्चे रास्ते पर मिला। दीपक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। जिसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय रामपुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
मोबाइल फोन और सिम थे गायब
सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक के चाचा भीम सिंह का कहना है कि उसके भतीजे की हत्या हुई है। मौके पर पुलिस को मोबाइल फोन के पीछे का कवर और बैट्री ही मिली हैं। जबकि मोबाइल फोन और सिम घटनास्थल से गायब मिले। वहीं दीपक के महज चेहरे पर चोट होने और शरीर के आसपास दुर्घटना जैसे निशान भी नहीं मिले हैं। ऐसे में दुर्घटना कैसे हो सकती है।
-डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम
पुलिस जहां मामले को सड़क दुर्घटना से जोड़ कर देख रही थी। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे डीएसपी सतपाल सिंह ने परिजनों से बातचीत कर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया। वहीं परिजन भी इस बात पर सहमत हो गए कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करे।
परिजनों की आशंका के आधार पर दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मामले के खुलासे की अहम कड़ी होंगे। इसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
-सतपाल सिंह, डीएसपी रेवाड़ी