फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   six injured in road accident

सड़क हादसे में 6 घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 08 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
six injured in road accident
रेवाड़ी। एनएच-71 पर गुरावड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से क्रूजर में सवार 5 महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के वंधेरा गांव निवासी हरीराम(20), प्रधान(18), सुगनी(55), रत्नी(60), चिंटू(30) और झज्जर निवासी परमेश्वरी (60) गुरावड़ा गांव के पास क्रूजर गाड़ी पर रेवाड़ी आने के लिए बैठी थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रूजर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई क्रूजर की सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
झज्जर का था ट्रक, चालक की जारी तलाश
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक मौके से भागने में सफल रहा। ट्रक झज्जर जिले का है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed