फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   school, leving, students, harasment, police, case, mother, brother

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सरकार के बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को जिले में पुलिस ही पलीता लगाने में जुटी है। कई दिनों से शोहदों की छेड़खानी की शिकार एक छात्रा को स्कूल छोड़कर घर बैठना पड़ा। यही नहीं विरोध करने पहुंची छात्रा की मां को भी बदमाशों ने पीटा। शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने भी पहले कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते महिला को बेटी को घर बैठाने का फैसला लेना पड़ा। मामला बीती 15 अक्तूबर का है। हालांकि एक फुटेज हाथ आने और मामला बढ़ता देख अब पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

----------
ग्राम पंचायत और पुलिस, किसी ने नहीं दिया साथ
पुलिस को दी जानकारी में महिला ने बताया कि उसके गांव के ही कुछ युवक उसकी बेटी को पढ़ने के लिए स्कूल जाते समय आए दिन छेड़ते थे। बेटी ने मामले की जानकारी उसे घर आकर दी तो वह युवकों को मना करने पहुंची। शोहदों ने बीती 15 अक्तूबर को उसे भी पीटा। उसने पहले ग्राम पंचायत और बाद में स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर बेटी की सलामती के लिए उसे स्कूल छुड़वाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

----------
सीसीटीवी फुटेज आने के बाद हुआ मामला दर्ज
पहले तो महिला की किसी ने सुनवाई नहीं की। हालांकि गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में महिला के साथ मारपीट की घटना कैद होने के बाद मामले ने कुछ तूल पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने गांव के ही विशाल के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- अशोक कुमार, जांचकर्ता, डहीना पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed