फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   road accident,dumper,child,rewari, bike

तेज रफ्तार डंपर ने लील ली मासूम की जिंदगी

Sun, 11 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 11 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
road accident,dumper,child,rewari, bike
Mohali Accident - फोटो : Amar ujala
तेज रफ्तार डंपर ने शुक्रवार रात गांव पाल्हावास के पास एक 11 साल के मासूम की जिंदगी छीन ली। दुर्घटना में बाइक सवार मासूम की मां और उसके मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव गुगोढ़ निवासी संदीप पेशे से प्लंबर है। शुक्रवार शाम वह गांव हालूहेड़ा से अपनी साली कविता व उसके 11 माह के बच्चे विहान के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था। गांव पाल्हावास के पास पीछे की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने संदीप की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में कविता की गोद में बैठा उसका बेटा विहान उछलकर सड़क के बीच में जबकि कविता और संदीप सड़क के किनारे गिरे। दुर्घटना के बाद घबराकर भागते समय चालक ने डंपर 11 महीने के मासूम विहान पर चढ़ा दिया। सूचना पर रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में मासूम समेत तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल संदीप की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed