फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Two accused arrested for firing on two youths in Gokalgarh

Rewari: गोकलगढ़ में दो युवकों पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 04:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी, कोसली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी, कोसली (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 04:43 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
Rewari: Two accused arrested for firing on two youths in Gokalgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र में पुलिस ने गांव गोकलगढ़ में दो युवकों पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी अनुज उर्फ डॉक्टर व जिला रोहतक के गांव भाली आनंदपुर हाल रोर विहार कॉलोनी रोहतक निवासी विकास उर्फ मोटू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव गोकलगढ़ निवासी यशपाल उर्फ गोलू ने अपनी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2021 में उसके गांव में हुए एक मर्डर के केस में वह जेल में बंद था, इस केस में वह करीब ढाई माह पहले ही जमानत पर अपने घर आया था। 15 अगस्त को वह अपने साथी धीरज उर्फ सोनू के साथ अपने घर के पास बने चबूतरे पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


तभी तीन अज्ञाक युवक बाइक पर सवार होकर आए, सभी ने अपना मुंह ढक रखा था। आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नियत से सीधा फायर कर दिया। इस दौरान उसका दोस्त धीरज उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वारदात वर्ष 2021 में उनके गांव में हुए मर्डर में रंजिश रखते हुए डाक्टर उर्फ अनुज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed