{"_id":"661023ae7860024feb0ab624","slug":"rewari-pickup-vehicle-hits-pcr-two-policemen-injured-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पिकअप गाड़ी ने पीसीआर को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: पिकअप गाड़ी ने पीसीआर को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल
Fri, 05 Apr 2024 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:45 PM IST
सार
हादसे में एक होमगार्ड जवान भी घायल हुआ है। बुड़ौली बस स्टॉप के पास हादसा हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में महेंद्रगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने पुलिस पीसीआर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस वजह से ड्राइवर सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। होमगार्ड का एक जवान भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी पीसीआर-19 पर है। रात 1 बजकर 50 मिनट पर वह पीसीआर में गश्त करते हुए महेंद्रगढ़ रोड पर बुड़ौली बस स्टॉप पर पहुंचे। पीसीआर में चालक अरविंद के अलावा होमगार्ड जवान संदीप भी था।
विज्ञापन
बुड़ौली से सीहा की तरफ जाते वक्त अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आई। पिकअप ने पीसीआर को टक्कर मार दी। इससे पुलिस की गाड़ी पलट गई। आरोपी पिकअप चालक ने कुछ दूर आगे अपनी गाड़ी को रोका। इसके बाद भाग गया।
विज्ञापन
घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती
सूचना के बाद खोल थाना प्रभारी और डहीना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने हेड कांस्टेबल अमरजीत की शिकायत पर खोल थाना में पिकअप चालक के केस दर्ज किया।