{"_id":"57b9fc8a4f1c1bf654d4f378","slug":"rewari-news-crime-unmarried-teenager-girl-birth-child-victim-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहित किशोरी ने जन्मी बच्ची, आरोपी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अविवाहित किशोरी ने जन्मी बच्ची, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : getty images
रेवाड़ी में अविवाहित किशोरी द्वारा एक बेटी को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। अटेली निवासी आरोपी युवक और उसकी बहन गर्भवती किशोरी को सामान्य अस्पताल में छोड़कर चलते बने। इसके बाद किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल पीड़िता के राजस्थान निवासी परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी।
जानकारी के अनुसार राजस्थान और हरियाणा के ही बॉर्डर के पास रहने वाली 17 वर्षीय एवं 11वीं कक्षा की छात्रा अटेली की तरफ पढ़ने के लिए ट्रेन से आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती अटेली निवासी एक युवती से हुई। युवती ने अपने शादीशुदा भाई से भी किशोरी की दोस्ती करवा दी। इसके बाद किशोरी उसके भाई के प्रेमजाल में फंस गई।
किशोरी के अनुसार युवती का भाई शादीशुदा है लेकिन उसके कोई संतान नहीं हो रही थी। इसीलिए दोनों भाई-बहन ने उसे फंसाया। इसी दौरान युवक ने कई बार उससे संबंध बनाए। इस कारण वह गर्भवती हो गई। किशोरी के अनुसार उसके माता-पिता मजदूर तबके से हैं। युवक की बहन के बहकावे में आकर और माता-पिता के कहने पर वह कई महीनों से उनके पास ही रह रही थी। उनके पास से ही स्कूल आती-जाती थी। जब डिलीवरी का समय नजदीक आया तो राजस्थान के कई अस्पतालों में उसे दिखाने के बाद रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों फरार हो गये। किशोरी के अनुसार दोनों संतान अपनाने को तैयार हैं, लेकिन उसको नहीं।
विज्ञापन
अस्पताल में किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
डॉ. पुष्पा विश्नोई, सीएमओ, रेवाड़ी