{"_id":"57bc9f2e4f1c1b9832d4edae","slug":"rewari-news-crime-nitin-extortion-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्गे नितिन के खिलाफ एक्सटोर्शन समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुर्गे नितिन के खिलाफ एक्सटोर्शन समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
तमाम किरकिरी झेलने के बाद लीलू ततारपुरिया और उसके गैंग के अन्य तीन लोगों के हाथ लगने के बाद जिला पुलिस अब किसी तरह की ढ़िलाई के मूड में नहीं दिख रही है। लगातार वारदात अंजाम दे रहे ततारपुरिया के साथी नितिन के खिलाफ एक करीब महीने भर पुराने मामले में अब पुलिस ने जबरन वसूली के लि जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला कुतुबपुर निवासी जगदीश ने रामपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई की शाम को एरिये के ही नितिन ने उसे हफ्ते की डिमांड की। जबरन वसूली नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। गौरतलब है कि पुलिस मुठभेड़ में लीलू ततारपुरिया के साथ घायल हुए उसके खास गुर्गे नितिन के खिलाफ इससे पहले शराब ठेके में लूट की धारा में भी दो दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ है।