फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, constable, driver, pickup, crushed

दिल्ली रोड पर पिकअप चालक ने कांस्टेबल को कुचला

Tue, 29 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 29 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, constable, driver, pickup, crushed
कुचला - फोटो : अमर उजाला
बईपास पर अभय सिंह चौक के पास एक पिकअप ने बाइक सवार बस स्टैंड चौकी में तैनात हैड कांस्टेबल को कुचल दिया। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल कांस्टेबल को एक स्कूल बस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस की लेटलतीफी का यह आलम था कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों के 100 नंबर पर कॉल करने के बावजूद पुलिस आधा घंटे देरी से पहुंची। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात हैड
विज्ञापन


कांस्टेबल रणबीर सिंह बाइक पर सवार होकर दोपहर 2:45 पर पुलिस लाइन से चौकी पर आ रहा था लेकिन जैसे ही वह अभय सिहं चौक से पहले पैट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक पिकअप ने टक्टर मार दी। पिकअप का ड्राइवर वहां पर रुकने की बजाय कांस्टेबल को कुचलते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल बेहोश हो गया। इधर वहां से गुजर रही एक स्कूल की बस के ड्राइवर एवं बंधन बैंक कर्मी प्रदीप ने 100 नंबर पर कॉल किया तथा घायल को स्कूल बस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इधर पुलिस को सूचना मिलने के बाद भी पुलिस कर्मी आधा घंटे से ज्यादा समय के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर भी काफी समय के बाद पुलिस आई। डॉक्टरों ने घायल रणवीर सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक के लिए रेफर कर दिया ।
विज्ञापन


सूचना मिलते मौके पर पहुंच गए थे। ट्रॉमा सेंटर में घायल कांस्टेबल का प्राथमिक उपचार भी कराया है। वहीं फरार पिकअप चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विनोद  कुमार, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed