{"_id":"578141d84f1c1b291e7fa66f","slug":"rewari-news-crime-canter-accident-dead-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के एनएच-8 पर गांव संगवाड़ी के पास कैंटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा कैंटर की ट्रैक्टर में टक्कर लगने के बाद हुआ। स्थानीय कसौला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रसियावास निवासी मामन सिंह(34) और उसका छोटा भाई सचिन ट्रैक्टर में ईंट लोड और अनलोड करने का काम करते हैं। सचिन ने बताया कि शनिवार तो वे गांव से ईंट ट्रैक्टर में लोड कर विलासपुर के लिए जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे वे हाइवे पर संगवाड़ी के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे मामन असंतुलित होकर नीचे गिर गया। वहीं कैंटर का पहिया उस पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।