फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Husband caught with another woman, fierce fight took place

Rewari: पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

Mon, 03 Jun 2024 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 09:07 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति घर में खर्चा देने के बजाय अपनी कमाई का सारा पैसा भी उसी महिला को देता है। रामपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rewari: Husband caught with another woman, fierce fight took place
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। दोनों के बीच काफी देर बहस हुई और आरोपी पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। इसके बाद मायके से आए महिला के परिजनों ने आरोपी पति की धुनाई कर दी। पीड़ित महिला ने अपने पति और महिला के खिलाफ रामपुरा थाना में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पूरा दिन घर से लापता था। उसने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका पति एक महिला के साथ घूम रहा है। वह तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि पकड़े जाने पर उसका पति गैर महिला के सामने ही उसके साथ बहस करने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पति और उस महिला ने उसे बुरी तरह पीटा। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि किसी तरह बीच-बचाव के बाद वह अपने घर पहुंची। पीड़िता के बेटे ने इसकी सूचना अपने ननिहाल में दे दी। सूचना के बाद पीड़िता के मायके से झल्लाते हुए परिजन आ गये। उन्होंने आरोपी की धुनाई कर दी। इससे उसे काफी चोटें भी आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed