{"_id":"6417ff3351d842ec08027a37","slug":"rewari-fire-case-husband-and-wife-died-under-treatment-in-pgi-three-children-died-earlier-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी का आग मामला: PGI में उपचाराधीन पति पत्नी की मौत, तीन बच्चे पहले की तोड़ चुके दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी का आग मामला: PGI में उपचाराधीन पति पत्नी की मौत, तीन बच्चे पहले की तोड़ चुके दम
Mon, 20 Mar 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:12 PM IST
सार
रेवाड़ी में गांव गढी में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद बड़ी घटना सामने आई थी। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई थी। अब उस मामले में उपचाराधीन पति पत्नी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रेवाड़ी के गढ़ी गांव में शनिवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर आग लगाने के मामले में रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन पति पत्नी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि शनिवार रात को तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक लक्ष्मण के साले की शिकायत पर भाई वह उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा: अभय चौटाला ने डार्क जोन का मुद्दा उठाया, स्पीकर से बहस, सदन से नेम किया
विज्ञापन
गांव गढी में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में लक्ष्मण ने अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ देने के बाद पैर बांधकर दोनों सिलेंडर खोल दिए थे जिसके कारण ब्लास्ट हो गया और परिवार के पांचो सदस्य झुलस गया थे। ब्लास्ट के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया था। जबकि लक्ष्मण व उसकी पत्नी रेखा ने रविवार रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन