{"_id":"67129d1fe1e863de420f4eb1","slug":"rewari-accused-of-raping-a-woman-on-the-pretext-of-getting-her-a-job-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Oct 2024 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:08 PM IST
सार
पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला छिप्पटवाड़ा निवासी विजय व जैनपुरी निवासी नितिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी में उसके साथ छेड़छाड़ किया। जब आपत्ति जताई तो आरोपी नितिन गाड़ी को निजी होटल के पास ले गया और कहा कि नौकरी पक्की हो गई है।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी नितिन उसे होटल के अंदर ले गया और जबरदस्ती शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपी नितिन ने दुष्कर्म किया।