{"_id":"6af4c5e00ac3a9b940020494","slug":"elderly-person-swindled-out-of-1743-lakh-after-being-sent-a-link-to-download-a-life-certificate-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-214911-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने का लिंक भेजकर बुजुर्ग से 17.43 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने का लिंक भेजकर बुजुर्ग से 17.43 लाख की ठगी
Thu, 12 Nov 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। साइबर ठग अब लोगों को सरकारी और बैंकिंग सुविधाओं के नाम पर निशाना बना रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के नाम पर 62 वर्षीय बुजुर्ग से 17 लाख 43 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव पोरला निवासी ओमप्रकाश ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से बैंक एप का लिंक प्राप्त हुआ। इसके कुछ समय बाद उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आए।
फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर ओमप्रकाश ने भेजे गए लिंक को डाउनलोड कर लिया। हालांकि, इसके बाद उन्हें कॉल फर्जी होने का संदेह हुआ और उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, लेकिन तब तक साइबर ठग उनके बैंक खाते को निशाना बना चुके थे।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद जब ओमप्रकाश ने बैंक जाकर अपने खाते की जांच करवाई तो पता चला कि खाते से धोखाधड़ी कर कुल 17,43,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कोट
पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अनजान लिंक आपकी वर्षों की जमा पूंजी पर भारी पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
-- -
साइबर ठगों से बचाव के उपाय
साइबर ठगों का पैटर्न है कि वे किसी दस्तावेज के बहाने यूजर को लिंक भेजते हैं। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, फोन कॉम्प्रोमाइज हो जाता है और ठगों के पास फोन का नियंत्रण चला जाता है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने नागरिकों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने यह भी कहा कि अनजान जिप फाइल और एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ठगी का शक होते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। 1930 पर शिकायत होने के बाद तुरंत संबंधित जिला और थाना के पास शिकायत पहुंच जाती है, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।