{"_id":"57cdc4bc4f1c1ba830318704","slug":"pond-student-narnaul-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ में डूबने से एक ही परिवार के 2 छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोहड़ में डूबने से एक ही परिवार के 2 छात्रों की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
डूबने से दो छात्रों की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बासड़ी गांव के नूणवाला जोहड़ में डूबने से सोमवार सांय एक ही परिवार के दो छात्रों की मौत हो गई। छात्र जोहड़ में नहाने के लिए सांय करीब 5 बजे उतरे थे लेकिन तैरना नहीं आने के कारण वे डूब गए। जिस पर दोनों को महेंद्रगढ़ के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह हो पाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार नूणवाला जोहड़ में सोमवार की सांय करीब 5 बजे दो छात्र नवीन व पंकज नहाने के लिए गए थे, जो कि जोहड़ में डूब गए। इन छात्रों को जोहड़ में डूबते हुए गांव के कसरत करने वाले खिलाड़ियों ने देखा। इस पर ये खिलाड़ी गांव के ही तैराक रमेश, राजपाल, माला व महताब को बुलाने के लिए गांव की ओर दौड़े।
गांव से जब ये चारों तैराक जोहड़ तक पहुंचे तो काफी समय बीत चुका था। इनके करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद भी छात्रों तक नहीं पहुंच पाए तो पास के गांव से तैराक अमित व सोनू को बुलाया गया। इन्होंने आते ही इन छात्रों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान करीब डेढ घंटे का समय बीत चुका था।
विज्ञापन
छात्रों को बाहर निकालते ही इन्हें एक गाड़ी में लेकर सतनाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से ये सतनाली के सामान्य अस्पताल में ले जाए गए। दोनों ही छात्रों को तुरंत सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन जब ये सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह हो पाएगा।
घर में इकलौता पुत्र था नवीन
नवीन अपने पिता के बजरंग के इकलौता बेटा था। वहीं नवीन की एक छोटी बहन भी है। नवीन सतनाली के राजकीय स्कूल में 11 कक्षा में पढ़ता था। नवीन का पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वहीं पंकज अपने पिता बलबीर के तीन बेटों में सबसे छोटा था। पंकज धनासरी गांव के स्कूल में 10 कक्षा का छात्र था। पंकज के पिता भी मेहनत मजदूरी कर ही अपने परिवार का गुजारा चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि नवीन और पकंज रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।
नहरी पानी होता है जोहड़ में जमा
बासड़ी गांव के जिस नूणवाला जोहड़ में डूबकर इन छात्रों की मौत हुई है, उसमें नहरी पानी जमा होता है। जिस जगह से पंकज और नवीन को तैराकों ने निकाला है, वहां पर पानी की गहराई करीब 20 फुट बताई जा रही है। वहीं जोहड़ की तरफ गांव के कुछ खिलाड़ी कसरत करने के लिए भी जाते हैं, जिन्होंने इन दोनों छात्रों को डूबते हुए देखा था।
वर्जन
एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि जोहड़ में डूबने के चलते दो छात्रों की मौत हुई है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल प्रारंभिक जांच में मामला इत्तफाकिया हादसे का मालूम पड़ रहा है।