फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police arrested Truck diver allegation of wine smuggling

शराब की तस्करी के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 04 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब व बीयर की 485 पेटियां बरामद कर कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख चालक और क्लीनर कैंटर को छोड़ भाग निकले लेकिन पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और क्लीनर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपी चालक की पहचान यूपी के जिला अलीगढ के गणेशपुर निवासी अमरसिंह के रूप में हुई है। कैंटर में बिस्कुट और लोहे के पाइप भरे होने के कागजात बनवाए हुए थे।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ से एक कैंटर गाड़ी में शराब भर कर तस्करी के लिए नेशनल हाईवे -71 से होते हुए गुजरेगी। सूचना के अनुसार रविवार की रात एएसआई इंद्रजीत अपनी टीम सहित एनएच-71 पर बीकानेर के निकट उक्त कैंटर के आने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कैंटर के आते ही पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही गाड़ी में सवार चालक व क्लीनर कैंटर को रोक नीचे उतरे और पैदल ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कैंटर चालक को मौके पर ही काबू कर लिया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए क्लीनर फरार हो गया।


पुलिस को गाड़ी में जो कागजात मिले वो भी फर्जी थे। आरोपियों ने कागजात बिस्कुट व लोहे के पाइपों के बनवाये हुए थे तथा गाड़ी में शराब की पेटियां भरी हुई थी। शराब के बारे में पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि यह शराब और गाडी झज्जर जिला के गांव डाबोधा निवासी तकदीर की है। पुलिस ने गाड़ी मालिक सहित चालक व क्लीनर के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed