फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PNDT act, health, female foeticide,crime, police

पीएनडीटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में एएनएम गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी सेल व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से सोमवार को अलवर की एक एएनएम के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में लिंग परीक्षण की सूचना टीम ने डिकॉय पेशेंट को भेजकर अलवर रेड की थी। पुलिस ने आरोपी एएनएम से डिकॉय पेशेंट से लिंग जांच की एवज में ली गई नकदी में से 22 हजार रुपये भी मौके से ही बरामद किए हैं। मॉडल टाउन थाना में डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर धर्मेंद्र की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


टीम ने किशनगढ़ से शुरू किया था पीछा
स्वास्थ्य महकमे और पुलिस की संयुक्त टीम ने लिंग जांच की सूचना पर आरोपी महिला से संपर्क कर लिंग जांच कराने के लिए संपर्क किया और डिकॉय गर्भवती महिला को किशनगढ़ में बताए गए ठिकाने पर भेज दिया। उसके बाद टीम पीछा करती हुई अलवर तक पहुंच गई। अलवर पहुंचते ही आरोपी महिला ने डिकॉय को लेकर सरकारी महिला चिकित्सालय अलवर से रैफर स्लिप बनाकर अलवर में ही भगत सिंह चौक पर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में ले गई और गर्भवती महिला का सोनोग्राफी कराई।
विज्ञापन


24 हजार रुपये लेकर भी झूठी दी थी जानकारी
टेस्ट कराने से पहले आरोपी एएनएम ने डिकॉय पेशेंट से 24 हजार रुपए लिंग जांच कराने की एवज में ले लिए। इसके बाद सेंटर से बाहर आकर आरोपी महिला ने डाक्टर की ओर से गर्भ में लड़का होने की डिकॉय पेशेंट को झूठी जानकारी दी। टीम ने अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर तथा सोनोग्राफी सेंटर की जांच करते हुए संचालक से भी पूछताछ की। मगर सभी गतिविधियां सही मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed