{"_id":"570a93924f1c1bd768c8111d","slug":"person-on-bike-died-clash-from-overload-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड डंपर ने ली एक की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड डंपर ने ली एक की जान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड डंपर ने रविवार सुबह बाइक सवार दो युवकों को गांव खोरी के पास अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में डंपर के नीचे कई मीटर तक घसीटने के बाद हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार गांव का ही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने न केवल शव रख रेवाड़ी-नारनौल मार्ग को जाम कर दिया बल्कि डंपर पर भी पथराव किया। करीब तीन घंटे बाद डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव उठवाकर जाम खोला। जानकारी के अनुसार गांव खोरी निवासी राहुल (25)व गांव का ही रहने वाला विक्रम रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव से बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान खोरी बस स्टैंड से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे एक ओवरलोड डंपर ने सड़क किनारे चल रही उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यही नहीं टक्कर मारने के बाद चालक ने डंपर नहीं रोका और बाइक सवार राहुल और विक्रम को कई मीटर तक बाइक समेत घसीटता ले गया। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डंपर पर पथराव, तीन घंटे तक लगाया जाम
दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी पर गुस्साए ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पहले तो डंपर पर पथराव किया और बाद में शव को भी सड़क पर ही रखकर पेड़ों की शाखाएं रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर डालकर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी पर तहसीलदार नौरंगराय और डीएसपी सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग मृतक के परिजन को नौकरी और आर्थिक मुआवजे की थी। डीएसपी सतपाल सिंह द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला।
....नहीं तो जातीं दर्जन भर जानें
दुर्घटना के बाद चालक डंपर के नीचे बाइकसवारों को घसीटता हुआ कई मीटर तक लेता चला गया। बदहवासी के दौरान चालक डंपर को सड़क से नीचे भी उतार लाया। जहां किसी तरह डंपर रुका। इससे चंद फुट की दूरी पर ही बंजारों की बस्ती थी। अगर डंपर चंद मीटर भी आगे बढ़ जाता तो दर्जन भर जानें जा सकती थीं।
ओवरलोड डंपरों के खिलाफ भी फूटा गुस्सा
-हादसे के बाद खोरी व आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से ही ओवरलोड डंपर चलते हैं। जिसके चलते आए दिन लोग अपनी जान गवां रहे है। अगर प्रशासन इन पर शिकंजा कसे तो फिर ओवरलोड डंपर नहीं चल सकते।
-----------
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के लिए पुलिस बल और भी बढ़ाया जाएगा। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
-सतपाल सिंह, डीएसपी