फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Panchayat Evade after IG Assurance

आईजी के आश्वासन के बाद महापंचायत टाली

Sat, 05 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 05 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खलीलपुरी निवासी गजेंद्र की मौत के हुए विवाद के मामले के संबंध में बीस गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को आईजी ममता सिंह से मिले और  पुलिस द्वारा मृतक के पांच रिश्तेदारों पर दर्ज मामलों को रद करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद आईजी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आईजी ममता सिंह के आश्वासन के बाद 101 गांव की महापंचायत को टाल दिया है।

शुक्रवार को आईजी से मिलने वालों में खलीलपुरी करनावास, डयोढई, मामडिया, बोहतवास, अहीर, मसानी, सांजरपुर, पदैयावास, कोनसीवास व मनेठी सहित लगभग बीस गांव के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आईजी ममता सिंह से मिलने वाले ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह यादव, अजय पाटौदा, धीरज यादव, बीरसिंह यादव, भागमल, ब्रजलाल, रमेश सरपंच, अनिल चौहान व देवेंद्र तिवाड़ी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
खलीलपुरी निवासी गजेंद्र रेवाड़ी में ढालियावास में गढ़ी बोलनी रोड पर चाय की दुकान चलाता था। सोमवार की शाम वह रात के दस बजे खलीलपुर जाने के लिए जैसे ही मुंढलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा के आरोप में मृतक के पांच रिश्तेदारों सहित पचास लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed