फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PACL investers protest

पीएसीएल निवेशकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 12 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
PACL investers protest
पीएसीएल के निवेशकों ने शुक्रवार दोपहर में सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीएसीएल मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचेे निवेशक उस समय और उग्र हो गए जब सीटीएम भारत भूषण गोगिया उनसे ज्ञापन लेने पहुंचे। निवेशकों का कहना था कि वे उपायुक्त से बिना मिले नहीं जाएंगे। इसके बाद निवेशकों में से पांच लोगों को डीएसपी बिरेंद्र सैनी समझाने पहुंचे, लेकिन वे उपायुक्त से मिलने की बात पर अड़ रहे और सचिवालय के बहार आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


 बता दें कि निवेशक जवाहर लाल नेहरू पार्क में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए सचिवालय तक पहुंचे। इसके बाद प्रशासन ने पांच लोगों को एडीसी डॉ प्रियंका सोनी से बातचीत के लिए भेजा। एडीसी के आश्वासन के बाद सैकड़ों निवेशक एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय में उपस्थित निवेशकों का नेतृत्व कर रहे सतीश मुंदड़ा सहित सभी की मांग थी कि पीएसीएल मालिक व डायरेक्टर सहित सभी अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। रेवाड़ी जिले से ही हजारों लोगों का करोड़ों रुपये फंसा हुआ है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, प्रवीन कुमार, संदीप कुमार, मुरारीलाल व ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर कंपनी के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed