{"_id":"9cdb3914d223760c2fa039f5f393b927","slug":"one-died-from-curent-of-high-voltage-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज तार से चाचा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवोल्टेज तार से चाचा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खेत के ऊपर से जा रहे बिजली के हाइवोल्टेज तार के करंट की चपेट में आने से पहले भतीजा और सोमवार रात चाचा की मौत हो गई।
हादसा पाइप बदलते समय हाइटेंशन लाइन में छू जाने से हुआ। बता दें कि करीब दो महीने पहले राम सिंह का भतीजा श्रीभगवान भी खेत में काम करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुका है।
जानकारी के अनुसानर नांधा निवासी किसान रामसिंह(68) सोमवार रात अपने खेतों में सिंचाई के लिए डाली पाइप लाइन को बदल रहा था। इस दौरान पाइप लाइन उठाते हुए उसका पाइप खेत में करीब 15 फुट ऊंचाई से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली की नंगी तारों से टकरा गया।
इससे पाइप में करंट दौड़ गया और रामसिंह इसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने तलाश की तो राम सिंह को बुरी तरह झुलसी अवस्था में देखा। वे आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर ले जाए , जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खोल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
------------
बजली निगम को दी थी शिकायत
नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी के पास मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि श्रीभगवान की मौत दो महीने पहले होने के बाद पीड़ित परिवार ने बिजली निगम से तार ऊपर कराने की मांग की थी। लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि तार पर्याप्त ऊंचाई पर हैं।