{"_id":"586bde7c4f1c1ba37815936d","slug":"oil-gang-police-crime-rewari-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से मिला अवैध 1320 लीटर तेल, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से मिला अवैध 1320 लीटर तेल, आरोपी फरार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
szdgfg
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौला थाना पुलिस ने गांव काठूवास स्थित एक दुकान से राजस्थान में अवैध सप्लाई के लिए रखा 780 लीटर डीजल व 540 लीटर अवैध पेट्रोल पकड़ा है। हालांकि इस दौरान आरोपी पुलिस को गच्चा देकर मौके से निकल भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कसौला थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव काठूवास में स्थानीय शमेश की एक दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में डीजल व पेट्रोल रखा हुआ है जिसकी अवैध सप्लाई राजस्थान होनी है। मामले की जानकारी खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार को देने के साथ पुलिस ने गांव काठूवास में बताई जगह दबिश दी तो दुकान में ड्रम में डीजल व पेट्रोल रखा हुआ था। हालांकि दबिश के दौरान आरोपी शमशेर भागने में सफल रहा। पता चला कि आरोपी टैंकरों के चालकों से सांठगांठ कर डीजल और पेट्रोल सस्ते दाम पर खरीद राजस्थान सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।