{"_id":"58b329734f1c1bc056831288","slug":"murder-crime-rewari-police-aloo-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और जानलेवा हमला करने में तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या और जानलेवा हमला करने में तीन गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोटा और आलू गैंग के बीच हुई गैंगवार में 24 फरवरी की रात नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी की हत्या करने और दुर्गा कॉलोनी निवासी देवेंद्र पर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
शहर थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाल्मीकि बस्ती धारूहेड़ा चुंगी निवासी तरुण कुमार उर्फ तन्नू, बंजारवाड़ा निवासी बिरेंद्र उर्फ बिंदर और बाल्मीकि बस्ती निवासी योगेश उर्फ भोटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने योगेश से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। उसी कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
24 फरवरी की देर रात दुर्गा कॉलोनी निवासी देवेंद्र और नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी बाइक पर धारूहेडा चुंगी से पुरानी तहसील रेवाड़ी की तरफ जा रहे थे। एसएचओ सिटी ने बताया कि बाल्मीकि बस्ती में स्थित सार्वजनिक शौचालय के नजदीक आलू गैंग के सुनील ने दोनों पर गोली चला दी। आरोपी योगेश ने लोहे की राड से बाइक चला रहे संजय उर्फ चवन्नी को मारी। दोनों बाइक समेत मौके पर ही गिर पड़े। आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पर लोहे की राड और डंडों से जानलेवा हमला घायल कर दिया। इसमें संजय उर्फ चवन्नी की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।