फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The container collided with the trolley, the driver died due to the steering in the stomach

चरखी दादरी: ट्रॉले से टकराया कंटेनर, पेट में स्टेयरिंग लगने से चालक की मौत, NH 15-D पर हुआ हादसा

Wed, 26 Oct 2022 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 01:57 AM IST
सार

नेशनल हाईवे-15 डी पर झिंझर के समीप हादसे में कुरुक्षेत्र निवासी चालक ने दम तोड़ दिया। करनाल निवासी साथी इस हादसे में घायल हो गया। 

विज्ञापन
The container collided with the trolley, the driver died due to the steering in the stomach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चरखी दादरी जिले में बौंदकलां क्षेत्र में नेशनल हाईवे 152-डी पर झिंझर के समीप आगे चल रहे ट्रॉले से एक कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक सतविंद्र कुरुक्षेत्र के लाडवा के गांव डुढा का रहने वाला था जबकि हादसे में घायल हुआ उसका साथी करनाल जिले के दादुपुर का रहने वाला है। बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में कराया और घायल के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में दादुपुर निवासी सुभाष ने बताया कि वो पेशे से चालक है। वो अपनी गाड़ी में मुंबई से धागा भरकर भिवानी आ रहा था। आते समय रास्ते में अहमदाबाद के पास उसे उसका साथी सतविंद्र मिल गया। इसके बाद सतविंद्र भी उसके साथ बैठ गया और वो भिवानी आने के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को वो नेशनल हाईवे 152-डी के जरिये भिवानी आ रहे थे और जब वो दादरी जिले के झिंझर गांव के समीप पहुंचे ता उनके आगे चल रहे ट्रॉले के चालक ने लापरवाही से अपना ट्रॉला को गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे उनका कंटेनर ट्रॉले से टकरा गया। उनकी गाड़ी का स्टेयरिंग चालक सतविंद्र के पेट में लगा और वह इसमें फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से सतविंद्र को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ड्राइवर के दूसरी तरफ बैठे सुभाष को भी हादसे में चोटें लगी और बौंदकलां थाना पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed