{"_id":"636c8e0ca6d94f233535c1cc","slug":"man-murdered-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव डालकर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव डालकर फरार हुए आरोपी
Thu, 10 Nov 2022 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:07 AM IST
सार
मृतक की पहचान गांव कहाड़ी के रहने वाले केशव उर्फ टोनी के तौर पर हुई। उसके परिजनों के अनुसार टोनी की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी। बुधवार की रात लगभग 10 बजे वह अचानक घर से कहीं चला गया था।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी में बुधवार रात एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को डहीना सामुदायिक केंद्र में डालकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सुबह करीब 5 बजे कुछ लोग डहीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए और बाहर पड़े स्ट्रेचर पर शव डालकर फरार हो गए। सामुदायिक केंद्र में मौजूद एक कर्मचारी ने बाहर आकर देखा तो स्ट्रेचर पर युवक का शव पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना केंद्र के एसएमओ और डहीना पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान गांव कहाड़ी के रहने वाले केशव उर्फ टोनी के तौर पर हुई। उसके परिजनों के अनुसार टोनी की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी। बुधवार की रात लगभग 10 बजे वह अचानक घर से कहीं चला गया था। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसने कपड़े भी उल्टे पहने हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उससे पहले निर्वस्त्र करके पीटा गया और बाद में जल्दबाजी में उल्टे कपड़े पहना दिए गए। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसकी मौत होने के बाद उसे अस्पताल में छोड़कर लाने वाले लोग फरार हो गए। जांच अधिकारी पुलिस चौकी इंचार्ज भागीरथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।