फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   man and woman body found in car

कार में मिले युवक व महिला का शव

Sat, 17 Oct 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
गांव गुडियानी और जाटूसाना के बीच से नेहरू केनाल की पटरी पर शुक्रवार को एक कार में युवक और महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


युवक का शव कार की पिछली और महिला का शव कार चालक के बराबर की सीट पर मिला। दोनों को गोली लगी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से एक पिस्टल व दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मानकर चल रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में भिजवा दिया है। थाना जाटूसाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गुडियानी-जाटूसाना के बीच से निकलने वाली नेहरू कैनाल की पटरी पर सफेद रंग की आल्टो कार (एचआर 13 एफ 5252) सुबह से खड़ी देखी गई। काफी देर कार को ऐसे खड़े हुए देखकर  आस-पास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें दो शव लहूलुहान हालत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना कोसली व थाना जाटूसाना पुअिलस को दी। मौके पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस ने जांच में पाया कि कार में दो शव पड़े हैं। जिसमें एक युवक का शव है तथा दूसरा महिला का है।  इसके अलावा कार से दो मोबाइल, महिला का वोटर कार्ड, कुछ दवाइयां, 32 बोर का पिस्टल मिला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। घटनास्थल थाना जाटूसाना क्षेत्र का होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

वोटर कार्ड से हुई मृतका महिला की पहचान
लड़की के वोटर कार्ड से पता चला है कि उसका नाम सुनीता है और वह भिवानी की रहने वाली है। उसकी शादी बहादुरगढ़ के सेक्टर सात में रहने वाले पवन कुमार के साथ हुई थी। वहीं मृतक युवक का नाम जयवीर के रूप में सामने आया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पूरे पते की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

क्या कहना है मृतका के पति का
मृतका सुनीता के पति पवन कुमार ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। उसने बताया कि भिवानी निवासी दलबीर की बेटी सुनीता के साथ उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उसके साढे़ तीन साल का एक लड़का है। उसका आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले जयबीर गुलिया ने उसका परिवार उजाड़ दिया। बार-बार पुलिस को शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके कारण उसका इतना हौंसला बढ़ गया कि उसने 14 अक्तूबर से वह लगातार परेशान कर रहा था। शुक्रवार को सुनीता जब झज्जर उपायुक्त को शिकायत करने जा रही थी तो उसकी पत्नी का रास्ते में अपहरण कर लिया गया। बार-बार फोन लगाने के बाद भी जब उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद सुनीता न घर पहुंची और न ही डीसी आफिस। उसने 109 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाए उसे ही पत्नी ढूंढने को कहा।

...जब पिता सिसक उठे
मौके पर पहुंचे मृतका सुनीता के पिता दलबीर ने बताया कि उसने अपनी लड़की कि शादी बहादुरगढ़ सेक्टर सात में रहने वाले रामनिवास के बेटे पवन के साथ की थी। उनका साढ़े तीन साल का एक धेवता है। यह कहते कहते वह सिसक-सिसक कर रोने लगे और आगे कुछ भी बोलने में असमर्थता जताई।

- क्या कहना है पुलिस का
मौके पर पहुंचे थाना जाटूसाना प्रभारी नरेंद्र ने जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का लग रहा है। अल्टो कार में 32 बोर का एक पिस्टल भी मिला है। दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी। लेकिन सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।


दो दिन पहले ही हुआ था समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पवन सर्विस से दो दिन पहले ही छुट्टी से आया था। जब जयबीर की ओर से उसकी पत्नी को परेशान किए जाने की जानकारी मिली तो मामला बहादुरगढ़ थाने तक पहुंचा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था लेकिन बृहस्पतिवार को फिर दोनों पक्षों में फोन पर काफी बहस हुई थी। मृतका सुनीता एक लड़का है तो जयबीर के दो बच्चे हैं जो स्कूल में पढ़ते भी हैं। संभावना जताई जा रही है कि सुनीता गर्भ से भी है। हालांकि मामले का खुलासा शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
हाथों में देखे जाएंगे बारुद के कण
दोनों के गोली लगने से पुलिस इसकी गहनता से जांच जुट गई है। दोनों ने खुद को गोली मारी या एक ने दूसरे को गोली मारने के बाद खुद को पर गोली दागी या फिर किसी तीसरे ने वारदात को अंजाम दिया। इसकी जांच के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी कि दोनों के हाथों पर बारुद तो नहीं लगी। या किसी एक के हाथ में बारुद लगी या फिर दोनों के नहीं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जब भी कोई गोली दागता है तो बारुद के कण हाथ पर भी लग जाते हैं। ऐसे में काफी हद तक मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। क्योंकि मौके पर पिस्टल एक ही मिली है।

पुलिस की जांच इन दिशाओं में
पुलिस ने मामले की हर पहलु से जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से लेकर जयबीर द्वारा जबरन परेशान किए जाने, पुरानी रंजिश होने या ऑनर किलिंग सहित सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है। इसके अलावा पुलिस इस जांच में भी जुट गई है कि सुनीता का जब अपहरण हुआ तो वह चिल्लाई क्यों नहीं या फिर वह उपायुक्त से शिकायत करने अकेली ही क्यों गई।
मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी। आखिर यह हुआ कैसे।
वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed