फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Main accused of cheating by creating chit fund company arrested in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: चिटफंड कंपनी बनाकर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 01 May 2022 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 10:07 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ 2019 में मामला दर्ज किया गया था। भाई और उसकी पत्नी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Main accused of cheating by creating chit fund company arrested in Rewari of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में सोलर उपकरणों की खरीद पर शत-प्रतिशत सब्सिडी देकर चिटफंड नेटवर्क कंपनी बनाकर ठगी करने के मामले मास्टर माइंड मुख्य आरोपी को सीआईए इंचार्ज धारूहेड़ा, इंस्पेक्टर अजय कुमार की अगुवाई में गठित एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेवाड़ी के गांव सुनारिया निवासी सोमदेव खोला के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मामले में आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच बाद में धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय कुमार की अगुवाई में गठित एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी द्वारा मामले में आरोपी के भाई पृथ्वीराज खोला और उसकी पत्नी सरोज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले में 40 लाख रुपये बरामद करके अदालत से आरोपियों की डेढ़ एकड़ जमीन अटैच करा चुकी है। 
विज्ञापन


जांचकर्ता शहर थाना इंजार्च एसआई संजय कुमार ने बताया कि रोहतक की कैलाश कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य पीड़ितों ने जून 2019 में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया था कि सोमदेव खोला और उसके भाई पृथ्वी सिंह ने रेवाड़ी शहर में कमला पैलेस, धारूहेड़ा चुंगी पर सोलर-वे कंपनी के नाम तीन दफ्तर खोले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर आरोपी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सोलर उपकरणों को बढ़ावा देने के नाम इनकी खरीद पर 100 प्रतिशत सब्सिडी का झांसा देकर एक चिटफंड नेटवर्क का काम करते हैं।  आरोपियों ने रोहतक सहित अन्य आसपास के जिलों के लोगों से कुल 57 लाख रुपये का निवेश कराया था।

आरोपी सोमदेव खोला खुद को कंपनी का एमडी बताता था और दफ्तर में भी उसने सेल्स मैनेजर के साथ अन्य लोग लगाए हुए थे। पीड़ितों ने बताया था आरोपी इस खरीद के दौरान 10 प्रतिशत टीडीएस काटते थे और इसका पैसा वापस जमा नहीं करके पूरा पैसा खुद ही हड़प जाते थे।

पुलिस ने राजेन्द्र सिंह तोमर की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों के खातों को सील करा दिया था। इसमें लगभग 40 लाख रुपये थे। यह राशि रिकवर कर ली गई है। इसके अलावा एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में जांचकर्ता एसआई संजय कुमार ने आरोपी के भाई पृथ्वी सिंह के साथ आरोपी की पत्नी सरोज को वर्ष 2020 में गिरफ्तार कर लिया गया था।


वहीं आरोपी सोमदेव खोला फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने आरोपी की डेढ़ एकड़ जमीन को भी अदालत के माध्यम से अटैच कराकर इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने इस मामले में अब वर्तमान में सीआईए इंचार्ज धारूहेड़ा इंस्पेक्टर अजय कुमार की अगुवाई में जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने आरोपी के भी बारे में सुराग लगाकर आरोपी सुनारिया निवासी सोमदेव खोला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed