{"_id":"a3530fde1ff1e0e620190060830c4dcb","slug":"love-marriage-husband-missing-her-family-members-found-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के पति गायब, युवती को घर वालों ने निकाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के पति गायब, युवती को घर वालों ने निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अप्रैल महीने में शहर निवासी एक युवक ने महिला से प्रेम विवाह किया, दो महीने तक पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहकर संबंध बनाए और इसके बाद उसे मकान में छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित युवती ने सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया और शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी शहर का ही रहने वाला दिनेश है। लगभग छह महीने पहले दिनेश ने शहर में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया और किराए पर मकान में दो महीने तक दोनों साथ रहे। इस दौरान कई बार दिनेश ने अपनी पत्नी के साथ संबंध भी बनाए। इसके बाद वह युवती को अपने घर ले गया और बिना बताए जून महीने में लापता हो गया। शहर थाना पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि युवक के परिजनों ने भी कुछ दिन बाद घर से निकाल दिया। चार माह इंतजार करने के बाद भी दिनेश वापस नहीं लौटा। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और शनिवार रात पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन