{"_id":"57c339104f1c1b2b3cd4efe2","slug":"liv-in-relation-police-crime-rupee-woman-rewari-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके युवक ने मांगे 2 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके युवक ने मांगे 2 लाख
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सरकार दैनिक मजदूरी 20 रूपये बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव-इन रिलेशनशिव में रह चुके एक युवक ने संबंधों को सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी देकर शहर निवासी एक विधवा से 2 लाख रुपये की मांग की है। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोनू चौधरी नामक एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सोनू विवाहित है और फरीदाबाद के सेक्टर-23 में संजय कॉलोनी में रहता है। पीड़िता के एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि सोनू पिछले कुछ समय से उससे लगातार किसी न किसी बहाने हजारों रुपये ले जाता था।
11 जुलाई को भी सोनू ने 2 लाख रुपये मांगे, लेकिन असमर्थता जताने पर उसने निजी संबंधों को सार्वजनिक करने और बाद में उसे और उसके बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।