फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   link of ten rupees sent to girl Posing as bank officer in Rewari, five lakh rupees deducted from account

Rewari: बैंक अधिकारी बनकर युवती को भेजा दस रुपए का लिंक, क्लिक करते ही खाते से कटे पांच लाख रुपये

Sat, 20 May 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 May 2023 12:05 PM IST
सार

रेवाड़ी की सोनम यादव ने बैंक से संबंधित किसी जानकारी के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से टोल फ्री नंबर पर कॉल की थी। इसके कुछ देर बाद उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसके बाद वह ठगी का शिकार हो गई।

विज्ञापन
link of ten rupees sent to girl Posing as bank officer in Rewari, five lakh rupees deducted from account
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रेवाड़ी के एक युवती को साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर 10 रुपये का लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकाले 1 लाख रुपए। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक अनजान नंबर से कॉल आई
जानकारी के अनुसार, शहर के सेक्टर-4 निवासी सोनम यादव ने बैंक से संबंधित किसी जानकारी के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से टोल फ्री नंबर पर कॉल की थी। इसके कुछ देर बाद उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और फिर कुछ जानकारी हासिल की। बाद में शातिर ने एक लिंक सोनम यादव के पास भेजा और 10 रुपए भेजने की बात कही। सोनम ने भेजे गए लिंक के जरिए 10 रुपए भेज दिए।
विज्ञापन


सोनम ने अपने इंडियन बैंक के खाते को बंद करा दिया
इसके कुछ देर बाद ही सोनम के खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। पांच बार में उसके खाते से 9,999, 19,999, 19,997, 19,998, 19997 रुपए निकाले गए। कुल 99 हजार 900 रुपए खाते से कटने के मैसेज आने के बाद सोनम ने अपने इंडियन बैंक के खाते को बंद करा दिया। इसके बाद उसने ब्रांच में जाकर पता किया तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने जानकारी जुटाने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed