फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lakhs of rupees stolen from two shops and former sarpanch house in Rewari

Rewari: दो दुकानों व पूर्व सरपंच के घर में सेंधमारी, लाखों रुपये की चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Sat, 08 Apr 2023 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 02:19 PM IST
सार

रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी के पूर्व सरपंच विनोद कुमार घर पर ताला लगा कर परिवार के साथ कहीं गए हुए थे। शुक्रवार की चोरों ने घर के अंदर सेंध लगा दी। शनिवार की सुबह दरवाजे के ताले टूटे देख कर ग्रामीणों ने विनोद को चोरी के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from two shops and former sarpanch house in Rewari
demo pic

विस्तार

रेवाड़ी में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। गांव संगवाड़ी में शुक्रवार रात को चोरों ने दो दुकानों व पूर्व सरपंच के घर में सेंधमारी कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पूर्व सरपंच के घर से बाहर होने के कारण चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए है। चोरी की सूचना के बाद डीएसपी राजेश लोहान भी गांव में पहुंच गए। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


रवाजे के ताले टूटे मिले
जानकारी के अनुसार गांव संगवाड़ी के पूर्व सरपंच विनोद कुमार घर पर ताला लगा कर परिवार के साथ कहीं गए हुए थे। शुक्रवार की चोरों ने घर के अंदर सेंध लगा दी। शनिवार की सुबह दरवाजे के ताले टूटे देख कर ग्रामीणों ने विनोद को चोरी के बारे में जानकारी दी। पूर्व सरपंच के वापस लौटने के बाद ही घर के अंदर से चोरी हुए सामान की जानकारी मिल पाई।
विज्ञापन


दो दुकानों में लगाई सेंध
गांव संवागड़ी निवासी नरेश कुमार ने गांव में ही कामन सर्विस सेंटर खोला हुआ है। शनिवार की सुबह वह सेंटर पर पहुंचे तो शटर उखड़ा हुआ था। चोर सीएससी सेंटर में रखी नकदी चोरी कर ले गए। वहीं पर गांव निगानियावास निवासी भीम सिंह ने सरपंच मेडिकोज के नाम से मेडिकल स्टोर खोला हुआ है। चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ कर अंदर रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर
चोरी करने वाले चारों आरोपी मेडिकल स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी में चारों आरोपी आते हुए दिखाई दे रहे है, जिनके हाथ में रॉड भी दिखाई दे रही है। आरोपियों ने आते ही बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को छत की तरफ मोड़ दिया। अंदर लगे कैमरे में एक आरोपी स्टोर के अंदर घुस कर चोरी करता दिखाई दे रहा है।


चोरी की सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। डीएसपी राजेश लोहान भी सूचना के बाद गांव में पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed