फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   information commisnor fine two thousand rupee fine on rewari police

रेवाड़ी पुलिस पर लगाया दो हजार का जुर्माना

Thu, 10 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 10 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी के ऑटो चालक की ओर से लगाई गई आरटीआई का जवाब न देने पर स्टेट इन्फॉर्मेशन कमिश्नर ने रेवाड़ी पुलिस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने पुलिस को 18 दिसंबर तक जवाब देने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामऔतार नाम के एक ऑटो चालक ने पुलिस विभाग से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत 31 जनवरी 2015 को जवाब मांगा था की शहर मे कितने ऑटो किस-किस दिन चल रहे हैं और कितनों का रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने रजिस्ट्रेशन किया है।
विज्ञापन


 इसका जवाब उसे पुलिस महकमे के संबंधित विभाग ने नहीं दिया। इसके बाद रामऔतार ने स्टेट इन्फॉर्मेशन कमिश्नर को शिकायत दी तो कमिश्नर उर्वशी गुलाटी ने रेवाड़ी पुलिस के आरटीआई अधिकारी पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इसके बाद 18 दिसंबर तक जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान कटने के बाद मांगी थी जानकारी
 ऑटो चालक का कहना है की शहर मे 2010 से एक दिन छोड़ एक दिन नंबर से ऑटो चलवाए जा रहे हैं। नियमपूर्वक ऑटो चलाने के बावजूद उनका चालान काटा गया। जिसके बाद उन्हें जानकारी पुलिस महकमे से मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed